शहर मे साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानें, 25 का कांटा चालान,

एटा न्यूज़-:

खबर जनपद एटा से है जहां साप्ताहिक बंदी के दिन भी व्यापारियों के दुकान खोलने पर कार्रवाई की गई मंगलवार को का उल्लंघन करने पर 25 दुकानों के चालान काटे गए,

एटा शहर में मंगलवार के दिन साप्ताहिक बंदी का आदेश है मिठाई,मेडिकल स्टोर,नाई और गैस की दुकान को छोड़कर बंदी के निर्देश सभी तरह के व्यापारी पर लागू है,

मंगलवार सुबह से ही रोज की तरह दुकान खुली सूचना पर श्रम परिवर्तन अधिकारी राज बाबू, वरिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा व पुलिस टीम चालान करने सड़क पर निकली,

नियमों की अनदेखी करने वाले इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल की दुकान के अलावा अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को खुला देखकर कार्रवाई की गई, कार्रवाई के डर से दुकानों को बंद कर दुकान स्वामी भागते नजर आए, श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया है की साप्ताहिक बंदी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी पिछली बार बंदी पर दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी,

दुकान में बंद हुए व्यापारी ग्राहक कुछ व्यापारी टीम को देखकर ग्राहकों को लेकर दुकान के अंदर बंद हो गए पुलिस की मदद से उनकी दुकान खुलवाकर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई,

लेकिन इस बार भी मंगलवार को सुबह से ही रोज की तरह जीटी रोड, दास मार्केट, शिकोहाबाद रोड, कचहरी रोड, घंटाघर पर दुकान खोली गई, 25 दुकानों के चालान किए गए।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks