माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने खेतको कांड का किया विरोध

माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने खेतको कांड का किया विरोध

जंगल विभाग के अफसरों को माले आंदोलन के जरिए बताना चाह रहा है कि अपने वनरक्षी के द्वारा घूसखोरी प्रथा बंद करवाए – कन्हाई पांडेय गिरिडीह:- खेतको में गरीब भूमिहीन तारा कुमारी पांडेय का अधूरा घर वन विभाग से बाहर निकला,जंगल विभाग माले के आंदोलन के बाद अपना जंगल का जमीन का नापी किया जिसमें तारा पाण्डेय का अधूरा घर वाला जमीन जंगल विभाग से बाहर निकला। उसी को लेकर गिरिडीह विधानसभा के सदर प्रखंड के महुआ टांड़ में कन्हाई पांडे की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया,जिसमें मुख्य रूप से किशोरी राय,पवन यादव,मदसूदन कोल,घुमा टुडू,चंदन टुडू,बालेश्वर हांसदा मीना देवी सरिता देवी अनीता देवी,रेखा देवी,लखन कोल,मोहन कौल आदि उपस्थित थे। इधर माले के जिला कमिटी के सदस्य और नगर कमेटी के सचिव राजेश सिन्हा ने कहा कि जंगल विभाग को जंगल को बचाने का काम सौंपा गया है न कि आप जनता के जमीन को जंगल बताकर पैसा उगाही करने का विभाग या गरीबों को तंग करने का विभाग गलत होने से तेज आंदोलन के जरिए जवाब मिलता रहेगा, भाड़ा फोड़ करते रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks