जनपद एटा के विकास खंडों में लगाए जा रहे हैं सौर ऊर्जा पैनल – सभी खण्ड विकास कार्यालय सौर ऊर्जा से होंगे रोशन

एटा )ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा सौर ऊर्जा को बेहतर विकल्प मानते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में बिजली के खर्च को कम करने के लिए ऑन ग्रिड सौर पैनल लगवाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है तत्क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रभारी अधिकारी नेडा देवेंद्र कुमार ने बताया है कि जनपद एटा में विकास खंड कार्यालयों पर सौर ऊर्जा पैनलों की स्थापना का कार्य आरंभ कर दिया गया है, आज उनके द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय सकीट एवं शीतलपुर का निरीक्षण कर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाने की प्रगति की जानकारी की गई उन्होंने बताया कि विकासखंड सकीट में 6 किलो वाट का ऑन ग्रिड पैनल तथा विकासखंड शीतलपुर में 10 किलो वाट का ऑन ग्रिड पैनल लगाया जा रहा है, विकासखंड अलीगंज, जैथरा, जलेसर,निधौली कला, अ वागढ़ में भी आवश्यकता अनुसार सौर पैनल लगवाए जा रहे हैं,इस पहल के अंतर्गत सभी विकास खंड कार्यालयों और संबद्ध विभागीय कार्यालयों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी अक्षय ऊर्जा का उपयोग बढ़े और सरकारी कार्यालयों की ऊर्जा आवश्यकता सौर स्रोतों से पूरी की जा सके। इससे एक ओर जहाँ बिजली बिल में भारी कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर यह परियोजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी।उन्होंने बताया कि इसके इस्तेमाल से
दीर्घकालिक रूप से बिजली व्यय में कमी और पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा, इससे बिजली आपूर्ति में स्थायित्व आएगा और कार्यों में गति मिलेगी।
यह परियोजना प्रधानमंत्री जी के “सौर क्रांति” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम है।