जनपद एटा अपडेट

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने सूचित किया है कि जनपद एटा के ग्राम मलावन में स्थापित 2X660 मे0वा० क्षमता की जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना जिसकी कुल लागत रु0 14628.09 करोड़ है, जिसका लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिनांक 30.05.2025 को जनपद कानपुर से विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सायं 03:15 बजे किया जाना निर्धारित है।
जनपद के समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय जनता एवं जनपद की सक्रिय मीडिया की उपस्थिति में लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना प्रस्तावित है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, एवं पुलिस टीम, परियोजना अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।