लालगंज बाजार में महिला से छेड़खानी और लूट, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

मिर्जापुर: लालगंज बाजार में महिला से छेड़खानी और लूट, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता।

महज पंद्रह सौ रुपए के लिए महिला के साथ की गई अभद्रता एवं छेड़खानी।

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज बाजार में 23 मई को एक महिला के साथ सरेआम बाजार में छेड़खानी, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नीतू सिंह पत्नी स्वर्गीय उदय राज सिंह निवासी रामपुर कामता ने बताया कि इस घटना में उनके साथ छेड़खानी के अलावा 10,000 रुपये भी छीन लिए गए। घटना के बाद से पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
पीड़ित महिला नीतू सिंह के अनुसार, 23 मई को वह लालगंज बाजार में बीसी का पैसा निकालने गई थीं। इसी दौरान लालगंज बाजार निवासी सूरज पुत्र संत सोनी, उसका बड़ा भाई (नाम अज्ञात), और अजय उर्फ अज्जू पुत्र हरिदास (पिता अज्ञात) ने मिलकर उनके साथ सामूहिक रूप से छेड़खानी की विरोध करने पर महिला के साथ हाथापाई और मारपीट भी की, साथ ही मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। घटना के बाद जब महिला वहां से जाने लगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे अंदरुनी काफी चोटें आई हैं।
नीतू सिंह ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ बीच बाजार में उनकी मर्यादा का हनन किया गया है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह अपने न्याय के लिए हर स्तर से अपनी लड़ाई लड़ेंगी।
इस गंभीर घटना के बाद भी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है और उम्मीद कर रही है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks