
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरीश गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में गैंगेस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त गिरीश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 08.09.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत *मुअसं- 336/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त गिरीश पुत्र कुन्नर निवासी अताउल्लापुर थाना जलेसर जनपद एटा* को उसी के घर से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- गिरीश पुत्र कुन्नर निवासी अताउल्लापुर थाना जलेसर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ.नि. सुरेन्द्रपाल सिंह
2- आरक्षी समय सिंह
3- आरक्षी कुलदीप कुमार
4- आरक्षी धर्मेन्द्र
5- आरक्षी चालक जयवीर कुमार।