आगामी त्यौहार बकरीद एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रुट एवं संवेदनशील स्थानो का भ्रमण करने के दिये निर्देश


उत्तर प्रदेश के मेरठ
मेरठ परिक्षेत्र मेरठ “• आगामी त्यौहार बकरीद एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रुट एवं संवेदनशील स्थानो का भ्रमण करने के दिये निर्देश*
• डीजीपी महोदय और शासन द्वारा निर्गत निर्देशो से अवगत कराते हुए कड़ाई से अनुपालन कराने के दिये निर्देश
• विवेचना निस्तारण की समीक्षा की गयी, विवेचनाओ मे अप्रत्याशित बढौत्तरी होने पर सर्किल सरधना और खेकड़ा की विशेष समीक्षा के दिये आदेश
• अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्राधिकारियो को किया जाये पुरस्कृत
• विवेचना के दौरान फर्जी साबित हो रहे मुकदमो को न रखें अनावश्यक रुप से लंबित
• सभी नाबालिग बच्चो की बरामदगी हेतु सीओ के नेतृत्व मे करें टीम गठित
• दहेज हत्या और बलात्कार के अभियोगो मे शीघ्र साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र करें प्रेषित
• पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के अभियोगो का प्राथमिकता के आधार पर करायें निस्तारण
• पुरस्कार घोषित अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी करायें सुनिश्चित
• नयी एचएस खोले एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए रखें सतत निगरानी
• जे0टी0सी0/आर0टी0सी0 व्यवहारिक प्रशिक्षण के सम्बन्ध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देशपुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड के एसएसपी/ एसपी एवं समस्त एडिशनल एसपी के साथ शिविर कार्यालय मेरठ से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, विवेचना निस्तारण, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र/ आईजीआरएस, प्रचलित अभियान, आगामी त्यौहार एवं कांवड़ यात्रा तथा आर0टी0सी0/जे0टी0सी0 प्रशिक्षण की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान गूगल मीट मे प्रतिभाग कर रहे समस्त अधिकारीगण को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये आगामी त्यौहार ईद-उल–जुहा व कांवड यात्रा पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी संवेदनशील स्थानो का भौतिक निरीक्षण/भ्रमण कर लिया जाये ताकि लॉ-एण्ड-ऑर्डर की कोई समस्या उत्पन्न न हो। ईदगाह, पशु पैठ आदी का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि आगामी त्यौहार मे कोई अप्रिय घटना न हो । बकरीद के तुरन्त बाद कांवड़ की तैयारियां शुरु कर दी जाये और मन्दिरो का भ्रमण कर लिया जाये आगामी त्यौहारो के सम्बन्ध मे सभी जनपद प्रभारी धर्म गुरूओं/स्रभान्त व्यक्तियो के साथ मीटिंग कर त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्व मे ही भली-भांति ब्रीफ करदेवर्तमान मे प्रचलित 60244 नागरिक पुलिस भर्ती प्रकिया के तहत व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जनपदो को आवंटित रिक्रूट आरक्षी की जे0टी0सी0/आर0टी0सी0 के सम्बन्ध मे स्वयं जनपद प्रभारी बैरिक/मैस/शौचालय/स्नानागार आदि का भ्रमण कर ले। कांवड यात्रा के दौरान बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन, बैरिकेटिंग एवं नियमित रूप से फुट पैट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखी जाये ।अनावरण हेतु शेष हत्या और लूट के मुकदमों में टीम गठित कर उनका सफल अनावरण कराये एवं गैंगस्टर के वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये तथा 06 माह से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणोकाशीघ्रतासेविधिकनिस्तारणसुनिश्चितकियाजायेमहिलासम्बन्धीअपराधोमेबरामदगीसुनिश्चितकरातेहुएविधिक निस्तारण करायें एवं सभी नाबालिग बच्चो की बरामदगी हेतु सीओ के निर्देशन मे टीम गठित करें। दहेज हत्या, बलात्कार, पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के अभियोगो मे शीघ्र साक्ष्य संकलन कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करायें तथाएडिशनलएसपीइनअभियोगोकीनियमितसमीक्षाकरेंभर्तीसम्बन्धीअभियोगजोविवेचनाधीन हैं उन्हे साक्ष्यो के आधार पर तत्काल निस्तारित करायें । गौकशी एवं पशु क्रूरता के अभियोगो जो अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु शेष हैं एवं विवेचना पैंडिंग हैं उनका तत्काल निस्तारण करायें एवं पुरस्कार घोषित अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करायें ।विवेचना निस्तारण की समीक्षा की गयी, विवेचनाओ मे अप्रत्याशित बढौत्तरी होने पर सर्किल सरधना और खेकड़ा की विशेष समीक्षा के आदेश दिये तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्राधिकारियो को पुरस्कृत भी किया जाये । जिन सर्किल मे विवेचना निस्तारण बहुत कम है उन की समीक्षा जनपद प्रभारी द्वारा कर ली जाये, सभी सर्किल आफिसर विवेचनाओ का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण करायें । विवेचना के दौरान फर्जी साबित हो रहे मुकदमो को अनावश्यक रुप से लंबित न रखा जाये । यदि किसी अभियुक्त पर 04 या अधिक अभियोग पंजीकृत हैं तो उसकी एचएस खुलवाये तथा प्रदेश स्तर से चिन्हित माफियाओ पर कार्यवाही करायें । अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन पहचान को लगातार जारी रखते हुए अभियान के अन्तर्गत और अधिक प्रभावी कार्यवाही की जाए । मुख्लायल द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन आदि एवं परिक्षेत्र स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियान जैसे ऑपरेशन विवेचना, ऑपरेशन पहचान, ऑपरेशन एचएस, ऑपरेशन शस्त्र, ऑपरेशन जालसाज आदि मे प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश । आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतो का शासन की मंशानुरुप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये साथ ही अन्य लम्बित सन्दर्भ व शिकायती प्रार्थना पत्रो का भी विधिक निस्तारण किया जाये ।डीजी मुख्यालय से प्राप्त परिपत्र तथा माननीय न्यायालय से बस प्राप्त आदेशिकाओ का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करे। माल निस्तारण मे तेजी लायें और कार्य योजना बनाकर मुकदमाती मालो का निस्तारण करायें ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks