आठ साल बाद होगा शिक्षकों का तबादला, जिला भीतर तबादला प्रक्रिया होगी शुरू

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अपने घर के पास जाने की उम्मीद लगाए शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शासन ने आठ साल बाद जिले के अंदर सामान्य तबादले व समायोजन का आदेश जारी किया है। साथ ही एक साल बाद एक से दूसरे जिले में सामान्य तबादले का भी आदेश जारी कर दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा विभाग समय सारिणी जारी कर तबादले की प्रक्रिया पूरी करेगा।

प्रदेश में 2016 में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के जिले के अंदर सामान्य तबादले किए गए थे। इसके बाद से लगातार शिक्षक सामान्य तबादला करने की मांग कर रहे हैं। किंतु 2023 में एक से दूसरे जिले में सामान्य तबादले तो किए गए, लेकिन जिले के अंदर नहीं हुए। ऐसे में अब आठ साल बाद जिले के अंदर सामान्य तबादले किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार
विद्यालयों में तर्कसंगत परिनियोजन (रेशनल डिप्लॉयमेंट) के तहत जिले के अंदर तबादला किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी होगी। इसमें सीडीओ, डायट प्राचार्य व बीएसए शामिल होंगे। तबादले ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण सेवा संवर्ग व नगर क्षेत्र से नगर क्षेत्र में किए जाएंगे.

शिक्षकों को देना होगा दस विद्यालयों का विकल्प

अधिक शिक्षक वाले विद्यालय से आवश्यकता वाले विद्यालय में तबादला होगा। जिले में ज्यादा शिक्षकों वाले व शिक्षकों की जरूरत वाले विद्यालयों की सूचना पोर्टल पर ऑनलाइन की जाएगी। शिक्षक से दस विद्यालयों का विकल्प लिया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन ही पूरा माना जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks