निरंतर चलता रहेगा निर्धन भोजन योजना का कार्यक्रम- धर्मेन्द्र राय बड़ौरा

*निरंतर चलता रहेगा निर्धन भोजन योजना का कार्यक्रम- धर्मेन्द्र राय बड़ौरा*. झाँसीI बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा की निर्धन व बेसहारा जनता के लिए कार्यक्रम के सातवें दिवस भोजन वितरण हुआ। *निर्धन भोजन योजना के सातवें दिन मुख्यातिथि ग्राम प्रधान बड़ौरा धर्मेन्द्र राय उर्फ डब्बू भैया रहे । धर्मेन्द्र राय ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्य आप सभी के द्वारा किया जा रहा है, इस लॉक डाउन में जहां देश के प्रधानमंत्री मोदी जी व प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी जी दिन रात एक कर सभी की परवाह में दिन रात लगे हुए है उसी प्रकार आप सभी महानुभाव क्षेत्र के भूखे प्यासे निर्धन जनता के लिये सुंदर कार्य कर रहे है यह बहुत ही उत्तम व सराहनीय कार्य है। धर्मेन्द्र राय ने कहा कि मैं जो भी मदद कर सकता हूँ अवश्य करूंगा*।
निर्धन भोजन योजना के सातवें दिन भोजन की पूर्ण व्यवस्था *राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बबीना के दीपक दुबे अध्यापक द्वारा की गई थी। यह भोजन व्यवस्था करीब 400 से ज्यादा निर्धन व्यक्तियों की लिए की गई थी। दीपक दुबे अध्यापक ने कहा कि मैं आज अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे इन सभी के लिए भोजन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मेरा हमेशा सार्थक प्रयास रहेगा कि मैं गरीब निर्धन जनता की सेवा करता रहूं यही प्रेरणा व शिक्षा मुझे मेरे माता-पिता व गुरुओं से प्राप्त हुई*।
यह निर्धन भोजन योजना साहू समाज द्वारा शुरू की गई थी लेकिन आज के समय इस *योजना को भारतीय जनता पार्टी बबीना के कार्यकर्ता गण, साहू समाज बबीना, गायत्री परिवार बबीना सहित विभिन्न विभिन्न समाज के व्यक्तियों की योजना बन गयी है। इस योजना में एक जाति के ही नही वरण समस्त समाज के व्यक्तियों* द्वारा कार्यक्रम को निरंतर चलकर सफल बनाया जा रहा है ।
निर्धन भोजन योजना का उद्देश्य केवल यही है कि क्षेत्र का कोई भी निर्धन, बेसहारा व जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे । यह कार्यक्रम समस्त क्षेत्र में प्रेरणा का कार्यक्रम बन रहा है इस कार्यक्रम में सभी वर्ग व जातियों के सम्मानित व्यक्ति गण हिस्सा ले रहे है।
यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा जब तक लॉक डाउन खत्म नही हो जाता।
इस कार्यक्रम में सरकार के आदेशों के अनरूप सोशल डिस्टेन्स का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री बीजेपी जगत राजपूत, जिला मंत्री बीजेपी हनी साहू, साहू समाज अध्यक्ष लखन लाल साहू, मंडल अध्यक्ष बीजेपी बबीना ग्रामीण मनोज श्रीवास, जिलाकार्यसमिति सदस्य रितेंद्र टण्डन, जिलामहामंत्री विश्व हिंदू महासंघ दीपक त्रिपाठी, अभय जैन सेक्टर अध्यक्ष बीजेपी, मनीष साहू पत्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रमोद साहू कोका कोला एजेंसी वाले, राजकुमार साहू इंफोपार्क कंप्यूटर, रामप्रकाश साहू टेलर मास्टर, प्रकाश साहू साईकल स्टोर, रमेश साहू ठेकेदार, बद्रीप्रसाद साहू ठेकेदार, रमेश साहू साव, विजय साहू शमा टेलर, दीपक दुबे अध्यापक, रोहित साहू(श्रीराम टेंट) सिद्धिविनायक विवाहघर वाले, रोहित साहू चक्की वाले, हरिराम साहू नन्दनपुरा पूरा, प्रेमनारायण साहू लोहा वाले, अनिल साहू उर्फ छन्नू, संजय साहू उर्फ संजू होटल, मदन साहू गन्ना रस वाले, राकेश साहू लक्ष्मी हार्डवेयर, लाला साहू, सुनील साहू टाइल्स वाले, दीपक साहू साईकल वाले, अमन साहू युवानेता भाजपा, केशरी साहू, सुनील साहू मातनपुरा, उमेश साहू सहित बबीना के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आखिर में सभी का आभार जिलाकार्यसमिति सदस्य रितेंद्र टण्डन ने किया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks