
मनीष कुमार की शहादत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। देश ने अपना एक वीर सपूत खो दिया।
एके बिंदुसार
संस्थापक
भारतीय मीडिया फाउंडेशन
इंटरनेशनल मीडिया आर्मी ।
नई दिल्ली।
तीन महीने पहले हुई थी शादी, अब देश की खातिर शहीद हुए बिहार के लाल मनीष कुमार, घर में मातम बिहार के नवादा जिले के रहने वाले मनीष कुमार जम्मू-कश्मीर के करगिल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन रक्षक के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मनीष कुमार की शहादत की खबर से न सिर्फ उनके परिवार में मातम पसर गया है, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। तीन महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी और अब इस दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मनीष एक नेक दिल इंसान थे और उनकी देश के प्रति समर्पण की भावना अद्वितीय थी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल मीडिया आर्मी की ओर से शहीद मनीष कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मीडिया संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा, उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और भारतीयों की रक्षा के दौरान शहीद होने वाले अमर शहीदों के नाम से सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन करे और उन्हें भारत रत्न का सम्मान दे।
मनीष कुमार की शहादत देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश को उन पर गर्व है।