
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी एवम शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा कर ‘ ‘एक दीपक शहीदों के नाम” का कार्यक्रम आयोजित किया और भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यलय पर इकट्ठा हो रामलीला मैदान सिथत शहीद सथल तक मौन जूलूस निकाल। वहां मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों की शहादत जाया़ नहीं जायेगी। पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हिमाकत का हर मोर्चे पर जवाब दिया। जाना चाहिए। पाकिस्तान का दामन हमेशा से ही दागदार रहाहै। नगराध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि सीजफायर नहीं हुआ होता तो भारतीय सेना कुछ ही दिन में पाकिस्तान को एक बार फिर दो हिससों में बांट सकती थी। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से ही अमन पसंद देश रहा है। लेकिन पाकिस्तान द्वारा पाले जा रहे आंतकवादीयों ने। बार बार देश को ललकारा है जिसका हर बार देशवासियों ने साथ मिल कर मुंहतोड जवाब दिया है। इस दौरान -पूर्व सभासद एजाज़ अहमद,नवरत्न त्यागी, खेम सिंह सहारा, विक्की शर्मा, आइसी शर्मा, अरविंद शर्मा, गुलफाम, सीमा शर्मा, सुशील शर्मा, भरत लाल, सविता गौतम, जलज तेवतिया, सुखवीर गौतम, मनोज कुमार, नरेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।