अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 12.05.25 को चैकिंग के दौरान ग्राम कठौली मैन रोड पर अहमदाबाद तिराहा से एक अभियुक्त अनस पुत्र भोलू निवासी मौ0 श्रीनगर नई बस्ती तालाब चौराहा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को एक अवैध तंमचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-

  1. अनस पुत्र भोलू निवासी मो0 श्रीनगर नई बस्ती तालाब चौराहा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस,उम्र क़रीब 21 वर्ष।

बरामदगी-

  1. एक अवैध तंमचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्र0नि0 श्री आर.के. सिंह
  2. उ0नि0 अश्वनी कुमार कुमार
  3. का0 शशिवेंद्र कुमार
  4. का0 जयदेव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks