
एटा,यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 107 वाहनों का चालान कर, किया गया 1,12,500 रुपये का सम्मन शुल्क तथा अन्य टीम वाहनों को किया गया सीज।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह एटा के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 10 मई 2025 को चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 107 वाहनों के चालान कर 1,12,500 रुपये सम्मन शुल्क किया गया। तथा अन्य तीन वाहनों को सीज किया गया।