जनपद एटा अपडेट

जिलाधिकारी महोदय प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में 11 मई को प्रातः 08 बजे से शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा को शासन की मंशानुसार जनपद में सफल बनाया जाना अतिआवश्यक है
यह तिरंगा यात्रा शहर के माया पैलेस चौराहे से शुरू होगी और जीटी रोड होते हुए एटा-कासगंज मार्ग स्थित शहीद स्मारक स्थल पर तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों आदि द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
अतः समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने समस्त कर्मचारियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए स्वयं भी निर्धारित स्थान माया पैलेस चौराहे पर 11 मई रविवार को प्रातः 08 बजे से पूर्व ही उपस्थित होना सुनिश्चित करें।