दिल्ली से आज दोपहर की अपडेट

इंडियन ऑयल का देश को संदेश
घबराने की जरूरत नहीं, भारत के पास तेल-गैस का पर्याप्त भंडार
पाकिस्तान से चल रही लड़ाई के बीच पेट्रोल – डीजल की सप्लाई को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने आगाह किया है।
पूरे भारत देश में पेट्रोल – डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। हमारी आपूर्ति लाइनें सुचारू रूप से चल रही हैं।
और सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं।
हम आपसे निवेदन करते हैं कि घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें। शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर, हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रख सकते हैं, जिससे सभी के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।