पुलिस भर्ती में गड़बड़ी कर रहे लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में


एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, अवैध रूप से मेडिकल परीक्षण के पूर्व ही अनफिट होने का भय दिखाकर अभ्यर्थी तथा उनके अभिभावकों से अनुचित तरीके से रुपए लेने तथा शारीरिक परीक्षण करने के मामले में वांछित दो आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार।

घटना का विवरण –
दिनांक 08.05.2025 को समय 18.30 बजे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के व्हाट्सअप पर कई वीडियो व फोटो इस नोट के साथ प्राप्त हुए कि जनपद एटा में पुलिस भर्ती के चल रहे मैडीकल में डा0 अनुभव अग्रवाल द्वारा अवैध वसूली की जा रही है, व्हाट्सएप पर प्राप्त वीडियो में डा0 अनुभव अग्रवाल द्वारा अवैध वसूली करते हुए अभ्यर्थियों की सामान्य शारीरिक मैडिकल किसी प्राइवेट स्थान पर करते हुए दिखाया गया है, जाँच से पता चला कि उक्त वीडियो व फोटो सुमित्रा डायग्नोस्टिक सेन्टर एटा में चल रहे कलावती सी.टी. स्कैन सेन्टर का है।उक्त वायरल वीडियो को दिखाते हुए कर्मचारी लवकुश उपरोक्त से वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो बताया कि वीडियो में वे बच्चे है जो पुलिस भर्ती परीक्षा के मैडीकल में आगे के दिनो में शामिल होने वाले हैं। जिन्हे मैडीकल परीक्षण में अनफिट करने का भय दिखाकर डाक्टर अनुभव अग्रवाल द्वारा अपने अज्ञात सहयोगियों के माध्यम से बुलाया गया है। दिनाक 03.05.2025 को बना वीडियो जो वायरल किया गया है उसमें स्पष्ट रूप से डा0 अनुभव अग्रवाल प्राईवेट व्यक्ति से पैसे का लेन-देन करते दिखाई पड रहे हैं इसी वीडियो में डा0 राहुल भी आये हुये दिखाई पड़ रहे हैं। इसी वीडियो में एक अज्ञात अभ्यर्थी अपने कपडे उतारकर डा0 अनुभव अग्रवाल को दिखा रहा है। वीडियो में दो और व्यक्ति हैं। काउण्टर के बाहर कुछ लोग चहल कदमी करते हुये दिखाई पड रहे हैं। अब तक की पूछताछ से स्पष्ट है कि डाक्टर अनुभव अग्रवाल व डा0 राहुल वार्षेण्य द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती 2023 की शारीरिक मैडीकल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से मैडीकल परीक्षण के दिनांक से पूर्व ही मेडिकल परीक्षण में अनफिट होने का भय दिखाकर अभ्यर्थीयों व उनके अभिभावकों से अनुचित आर्थिक लाभ लिया जा रहा है।

गिरफ्तारी का विवरण :-
एसएसपी एटा के निर्देशन में उपरोक्त अभियोग से संबंधित दो अभियुक्तों को 1.डा0 राहुल वार्ष्णेय पुत्र ओ0पी0 वार्ष्णेय निवासी विजय नगर थाना कोतवाली नगर एटा 2.डा0 अनुभव अग्रवाल पुत्र डा0 हरीशचन्द्र निवासी परिणय कुंज देहली गेट थाना हरीपर्वत जिला आगरा को आज दिनांक 09.05.2024 को गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता :-

  1. डा0 राहुल वार्ष्णेय पुत्र ओ0पी0 वार्ष्णेय निवासी विजय नगर थाना कोतवाली नगर एटा
  2. डा0 अनुभव अग्रवाल पुत्र डा0 हरीशचन्द्र निवासी परिणय कुंज देहली गेट थाना हरीपर्वत जिला आगरा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –

  1. प्र0नि0 श्री अमित कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  2. उ0नि0 श्री अभिषेक वत्सल
  3. उ0नि0 श्री मघेन्द्र सिंह
  4. का0 जितेन्द्र सिंह
  5. का0 जितेंद्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks