एंबुलेंस चालक ने किया कोविड-19 मरीज से रेप, सेवा से किया गया बर्खास्त

केरल में पथनममिट्टा के समीप एंबुलेंस चालक ने 19 साल की एक कोविड-19 मरीज से कथित रूप से उस समय बलात्कार किया, जब युवती को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने स्वयं ही मामला दर्ज किया है। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने इस घटना की निंदा की है तथा स्वास्थ्य मंत्री के के सैलजा ने कहा कि अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
सैलजा ने कहा, ” यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।”
लड़की की मां ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर एंबुलेंस चालक नौफाल (29) को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।