
एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती को उसके बच्चे सहित बहला फुसलाकर ले जाने की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपह्रता एवं बच्चा सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 313/2020 धारा 498, 366, 406 भादंवि की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपह्रता व उसके बच्चे को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है *घटना-* दिनांक 07.09.2020 को वादी श्री लेखराज पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 08.08.2020 को वादी की पत्नी व उसके बच्चे को विकाश पुत्र सुरेश चन्द्र नि0 ग्राम हकीमगंज थाना पटियाली जिला कासगंज उम्र करीब 20 वर्ष अपने साथ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है, साथ ही पत्नी विकास के बहकावे में आकर घर में रखे 5000/- रूपये एवं जेवरात भी ले गयी है। वादी ने आज तक लोकलाज की वजह से शिकायत नहीं की थी। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 313/2020 धारा 498, 366, 406 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपह्रता एवं उसके बच्चे की सकुशल बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 07.09.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे *अभियुक्त विकास को पड़ाव तिराहा से समय करीब 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया है, एवं अपह्रता को मय बच्ची के साथ सकुशल बरामद किया गया है* प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- विकाश पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी हकीमगंज थाना पटियाली जनपद कासगंज।