वक़्फ़ करबला कब्रिस्तान पर बनाये गए अवैध मन्दिर / समाधी को प्रशासन ने हटवाया

आगरा की सबसे बड़ी करबला कब्रिस्तान पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मन्दिर / समाधी बना कर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया था जिसे प्रशासन ने नाकाम कर दिया

सर्व समाज हित सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल अबुल उलाई ने प्रशासन को 24 घंटे के भीतर अवैध मन्दिर / समाधी कब्रिस्तान करबला से हटाने की मांग की थी

उक्त प्रकरण में मोहम्मद कामिल अबुल उलाई द्वारा दिनांक 05/05/2025 को जिला प्रशासन आगरा को पत्र जारी कर प्रकरण से अवगत कराया था तथा थाना प्रभारी न्यू आगरा सहित राजस्व विभाग तहसील सदर आगरा, नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, वीसी आगरा विकास प्राधिकरण से शिकायतें की थी

सर्व समझ हित सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल अबुल उलाई ने अपनी टीम एवं मुस्लिम समाज के लोगो के साथ दिनांक 06/05/2025 को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट आगरा पर पोहच कर दिवस अधिकारी कृत जिलाधिकारी आगरा को ज्ञापन सौंपा तथा प्रकरण से अवगत कराते हुवे 24 घंटे में कार्यवाही कराते हवे अवैध मन्दिर / समाधी को हटवाए जाने की मांग की थी

जिला प्रशासन ने उक्त प्रकरण में दिनांक 06/05/2025 को ही उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुवे तत्काल एक टीम गठित की तथा करबला कब्रिस्तान में बने अवैध मन्दिर / समाधी को अपनी मौजूदगी में ही हटवा दिया है

मुस्लिम समाज से निवेदन है कि शांति व्यवस्था बनाये रखे जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कराया जायगा एवं उनके द्वारा कब्रिस्तान पर किये गए अवैध अतिक्रमण कब्ज़े को भी ध्वस्त कराया जायगा अध्यक्ष

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks