*रविवार के निकले विक्रय टोकन से किसान परेशान*
*कोंच* किसानों से गेंहूं की खरीद किये जाने हेतु शासन द्वारा बीती 15 अप्रैल से प्रारम्भ कराये गये क्षेत्र के कुल 12 खरीद केंद्रों पर रविवार के अवकाश को छोड़कर बाकी दिनों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक खरीद की जा रही है और निर्धारित 1925 रुपये मूल्य पर एक दिन में करीब 300 कुंतल की खरीद हो रही है।वहीं कोबिड-19वायरस के चलते इस वर्ष खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ ना लगने देने के उद्देश्य से शासन प्रशासन द्वारा पंजीकरण के उपरान्त तिथि वार ऑनलाइन टोकन जारी किया जा रहा है जिससे किसान आसानी से अपने टोकन की तिथि पर सम्बन्धित खरीद केन्द्र पर गेंहूं लेकर पहुँच रहा है।वहीं कई जनसेवा केंद्रों द्वारा रविवार अवकाश के दिन के भी टोकन किसानों को थमा दिये गये है और अवकाश होने के चलते किसान अपना गेंहूं बेचने में परेशान हो रहे हैं।उधर निर्धारित 300 कुंतल की खरीद एक दिन में किये जाने के बाद भी इससे अधिक के टोकन जारी होने से खरीद केन्द्र प्रभारी के सामने समस्या खड़ी हो गई है। दूसरी ओर नगर में खुले खरीद केंद्रों पर पल्लेदारी चार्ज के नाम पर 30 रुपये से लेकर 60 रुपये तक लिये जाने एवम प्रति ट्रॉली के हिसाब से गेंहूं की खुबयायी होने से भी किसान परेशान नजर आ रहे हैं।किसानों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार से उक्त मामलों को लेकर कार्यवाही करने की माँग की है।