चैन स्कैनिंग करने वाले तीन अपाचे सवार शातिर युवकों को कासगंज पुलिस ने धर दबोचा , 7000 की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण बरामद

( एटा के अमापुर रोड पर की गई चैन स्कैनिंग का हुआ खुलासा )
कासगंज ! गत शुक्रवार को कासगंज सदर कोतवाली पुलिस द्वारा एसओजी टीम एवं सर्विलेंस टीम के माध्यम से तीन अंतर जनपदीय चैन स्कैनिंग करने वाले शातिर युवकों को को धर दबोचा है, जिनके पास से 5 किलो 300 ग्राम से अधिक सफेद धातु एवं तीन सोने की चेन एक अंगूठी सहित 7000 की नदी बरामद हुई है ! कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया की बारह पत्थर मैदान के पास से गिरफ्तार किए गए युवक रेहान पुत्र छोटे निवासी बद्दू नगर एवं नसीम पुत्र नन्हे निवासी चामुंडा मंदिर के पीछे तथा कमल यादव पुत्र हनुमान सिंह यादव ग्राम नमैनी प्रमुख है ! प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने यह भी बताया की तीनों लुटेरे द्वारा अभी दो दिन पूर्व एटा नगर कोतवाली क्षेत्र के अमापुर रोड स्थित श्री हरदेवी इंटर कॉलेज के समीप ग्राम समदपुरा निवासी सौरभ पुत्र हंसराज की विवाहित बहन पूजा जिसको कि वह अपनी बाइक से एटा शहर में किसी चिकित्सक के क्लीनिक से दवा दिलवाकर गांव जा रहा था, कि तभी तीनों अपाचे सवार युवकों द्वारा उसकी बहन के गले में पड़ी सोने की चेन को झपट्टा मारकर तोड़कर भाग गए थे ! एटा में हुई इस घटना की शिकायत कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है ,जिसमें पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर विवेचना की जा रही है ! कासगंज पुलिस ने तीनों शातिर युवकों को जेल भेज दिया है !