अवागढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में वांछित अभियुक्त को छुरी सहित पकड़ा


एटा, जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-110/2024 धारा-307,323,504 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त शान मौहम्मद पुत्र ईदरीश निवासी वौर्रा कला थाना अवागढ जिला एटा को घटना में प्रयुक्त एक छुरी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विजय सिंह और है0का0 नारायण सिंह मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks