
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा आज बुधवार को अभियुक्त योगेंद्र शाक्य पुत्र राजेंद्र शाक्य निवासी ग्राम इमादपुर थाना राजा का रामपुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजा का रामपुर पर मु0अ0स0 38/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।