
एटा,आज जिला कांग्रेस कमेटी जनपद एटा अनुसूचित जाति विभाग के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय द्वारा अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया
ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति चंद्रकांत गांधी ने अवगत कराया है कि भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले एवं राष्ट्रपिता ज्योति राव फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले आजकल सिनेमाघर में चल रही है जिससे जातिवादी लोगों द्वारा रिलीज होने से रोकने के लिए तमाम षड्यंत्र किए गए हैं फल स्वरुप सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में काफी कट लगाई है जबकि यह फिल्म हमारे देश के वास्तविक इतिहास को दर्शाती है जिससे देखने का हक हर भारतीयों को है
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने बताया है इससे पूर्व जब भी हिंदू मुस्लिम इतिहास पर कोई फिल्म बनती थी तो केंद्र व राज्य सरकार अपनी पूरी कैबिनेट के साथ उसे फिल्म को देखकर सपोर्ट करते थी लेकिन फिल्म फूले जो की 85% प्रतिशत दलित पिछड़ों के मसीहा फूले दंपति के संघर्षों की गाथा है जिससे सर्व समाज देखना चाहता है यही फूले दंपति को सच्ची श्रद्धांजलि है
पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहां हम कांग्रेस के लोग समस्त बहुसंख्यक समाज की ओर से आपसे यह मांग करते हैं कि पहले फिल्म को अविलंब टैक्स फ्री किया जाए वह अधिकतम सिनेमा घरों में इसका प्रसारण कराई जाए
ज्ञापन देने वालों में
नैना शर्मा पीसीसी सदस्य सुभाष सागर पूर्व सभासद सुनील गौतम जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस ओमप्रकाश तोमर पुष्पेंद्र कुमार एडवोकेट वेद प्रकाश माथुर एडवोकेट आदि लोग उपस्थित थे