
“ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ “
दिन दहाड़े स्कूटी सवार महिला से मुख्य चौराहे से बाईक सवारो ने चैन झपट कर महिला व उसकी बच्ची को किया घायल
हापुड़ नगर की कोतवाली क्षेत्र के अपना घर कॉलोनी मंगलवार की दोपहर एक स्कूटी सवार महिला से बाईक सवार बदमाशो ने दिन दहाड़े मुख्य चौराहे पर चैन छिनकर महिला व उसकी बच्ची को घायल कर दिया, नगर के शिवगढी निवासी शिवकुमार की दिल्ली गढ़ रोड पर शंभु पुरा के बाहर मोबाइल की दुकान है जंहा से उसकी पत्नी दोपहर को किसी काम से वापस अपने घर को लौट रही थी जिस बीच जैसे ही महिला अपना घर कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर पहुची तभी पीछे से आए बाईक सवार बदमाशो ने दिन दहाड़े मुख्य चौराहे पर चैन छिनकर महिला व उसकी बच्ची को घायल कर दिया,व चैन छिनकर भाग खड़े हुए उसके बाद आसपास के लोगो ने महिला व उसकी बच्ची को उठाया व पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँचकर पुलिस जांच मे जुट गयी व आसपास खड़े लोगो से पूछताछ की व कॉलोनी मे लगे सी सी टी वी कैमरो की भी जांच की! अपनाघर कॉलोनी मे लगातार अपराधो की संख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है पिछले 2 माह मे ये छठी /सातवी घटना है जिससे कॉलोनिवासियों मे अत्यन्त गुस्सा व्याप्त है व कॉलोनी वाले खुद को लगातार असुरक्षित महसूस कर रहे है बल्कि कुछ माह पहले कॉलोनी वासियों के अनुरोध पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर पुलिस बूथ बनवाने का आशवासन भी दिया गया था किंतु अभी तक भी पुलिस बूथ की स्थापना कॉलोनी मे नही हुई है और आज भी कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर ये अत्यन्त घटना घटित होने से कॉलोनीवासी अत्यन्त क्रोधित होकर जल्द से जल्द करवाई की मांग कर रहे हैं!।