CM शिवराज का बड़ा फैसला, दुर्गा उत्सव की अनुमति, झांकी भी लगा सकेंगे

CM शिवराज का बड़ा फैसला, दुर्गा उत्सव की अनुमति, झांकी भी लगा सकेंगे

भोपाल

अनलॉक-4 में सभी प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है| सन्डे लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया है| इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है| मध्य प्रदेश में सार्वजनिक रूप से दुर्गा उत्सव मनाने की अनुमति रहेगी| नवरात्रि में पंडाल, झांकियां लगाई जा सकेंगी| हालांकि 100 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे| वहीं दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई प्रशासन तय करेगा|
प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह फैसला लिया है| चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितम्बर के बाद सभी धार्मिक आयोजनों की अनुमति रहेगी| दुर्गा उत्सव में पंडाल, झांकिया लगाई जा सकेंगी| हालांकि इसमें 100 लोगों से अधिक की अनुमति नहीं होगी| वहीं प्रजापति समाज की लम्बे समय से मूर्तियों को लेकर मांग की जा रही थी| जिसके चलते फैसला लिया गया है कि नवरात्रि में सार्वजानिक प्रतिमा स्थापित की जा सकेंगी| लेकिन प्रतिमा की ऊँचाई प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा|
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन-4 के प्रावधान अनुसार दुर्गा उत्सव आयोजन में अधिकतम एक सौ व्यक्तियों की उपस्थिति की स्वीकृति होगी, परंतु कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्यता: सुनिश्चित करना होगा। दुर्गा विसर्जन के संबंध में समयानुसार गाइड लाइन जारी की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks