
एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं0 – 75/2025 धारा 85/80(2)/115(2)/352 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 में वांछित चल रहे एक अभियुक्त राधेश्याम पुत्र सियाराम उर्फ गंगा सिंह निवासी ग्राम दौलपुरा थाना मलावन व एक अभियुक्ता को आज सोमवार को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।