
बार एसोसिएशंस के चुनाव का महंगा होना आम अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशंस की राजनीति से दूर करता जा रहा है, इसके फल स्वरुप आम अधिवक्ता की समस्या को समझने वाले आम अधिवक्ता का चुनाव जीतना बहुत मुश्किल होता जा रहा है, बार एसोसिएशन के नियम व उप नियम के खिलाफ चुनाव में होने वाले खर्चों को रोकने के बजाय कभी-कभी देखने को मिल रहा है कि जायज खर्चों को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है, जैसे कि चुनाव लड़ने के लिए जमा करने वाली धनराशि। हमारी बार भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक देश और समाज के पथ प्रदर्शक के रूप में रही है। बार का चुनाव अत्यधिक खर्च के कारण कहीं न कहीं आम अधिवक्ता की पहुंच से बहुत दूर चला गया है। लम्बे समयांतराल के बावजूद आज तक अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग पूरी नहीं हो सकी है। निजी स्वार्थ की पूर्ति हेतु राजनीति में आए लोग आम अधिवक्ता का लगातार नुकसान करते जा रहे हैं। अधिवक्ताओं से पहचान प्राप्त, सत्ता की गलियों में पहचान बनाने का प्रयास कर रहे हैं, यही कारण है कि आम अधिवक्ता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।
सादर प्रणाम।
आपका दिन मंगलमय हो।
आपके मत, आशीर्वाद एवं सहयोग का आकांक्षी
आपका अपना
अभिषेक यादव
एडवोकेट, हाई कोर्ट, लखनऊ
प्रत्याशी
सदस्य, बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर – 9453244993
8423296593
9140337455