
एटा ! जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा आज शनिवार को एक अभियुक्त ताज खान पुत्र पीरु खान निवासी काशीराम कॉलोनी को एक पर्चा सट्टा पैड, एक पैन व 2470 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं0– 93/25 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।