ताजगंज में मुस्लिम युवक की हत्या एवं वायरल भड़काऊ वीडियो के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन

आगरा,ताजगंज में मुस्लिम युवक की हत्या एवं वायरल भड़काऊ वीडियो के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को ज्ञापन

ताजगंज में हुई मुस्लिम युवक की हत्या के आरोपी एवं भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है

भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले मनोज चौधरी राणा को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी पुलिस

कही आगरा शहर / देश की फ़िज़ा खराब करने की साजिश तो नहीं रची जा रही है

आज दिनांक 26/04/2025 को उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कराये जाने आरोपियों के विरुद्ध एन एस ऐ के तहत कार्यवाही कर जेल भेजे जाने हेतु संविधानिक एवं शांति पूर्ण तरीक़े से एक ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम दिया गया

सर्व समाज हित सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल अबुल उलाई ने मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से दिया है जिसमे आगरा शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु हत्या एवं भड़काऊ वायरल वीडियो के आरोपियों के विरुद्ध एन एस ऐ के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है

शांति पूर्ण तरीके से दिए गए ज्ञापन में सर्व समाज हित सेवा समिति की टीम के साथ ज़ेद साबरी, महज़र हुसैन, वसीम कुरैशी, अमन खाँ, फ़तेह खान, करीम खान, आदि मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks