कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला   अध्यक्ष ने भंग की जिला कार्यकारिणी

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले ने भंग की जिला कार्यकारिणी

एटा! अभी हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त हुए हाजी आशिक हुसैन भोले ने जिले की पूर्व कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है ! उन्होंने जानकारी दी है कि कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए नए सिरे से 26 अप्रैल को धानमील वाली गली में स्थित कार्यालय पर चयन प्रक्रिया का नए सिरे से प्रारंभ किया जाएगा ! उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ युवा कांग्रेस को इस व्यवस्था से रिक्त रखा गया है, क्योंकि वह पूर्व की तरह अपने पद और दायित्व पर तब तक बने रहेंगे ,जब तक युवा कांग्रेस का विधिवत चुनाव नहीं हो जाता ! कांग्रेस जिला अध्यक्ष आसिफ हुसैन भोले ने कहा है कि कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के विस्तार के लिए एवं नई कार्यकारिणी गठित करने हेतु शनिवार को होने वाली चयन संबंधी प्रक्रिया बैठक में अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित करें ! आशिक हुसैन भोले ने आगे कहा है की कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी किसी कारणवश जिला कार्यालय पर आने में असमर्थ है तो वह फोन नंबर 945777 0555 पर संपर्क कर सकते हैं! जिला कमेटी ,विधानसभा,ब्लॉक ,मंडल, न्याय पंचायत ,ग्राम पंचायत अथवा बूथ पर कार्य करने की इच्छा व्यक्त करेंगे या अपन निर्भर करता है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks