
घर में भरे भूसे में दबंग ने लगाई आग,जातिवाद निभा रहा थाने का दरोगा, एसएसपी कार्यालय पहुँची पीड़ित वृद्धा
एटा। थाना पिलुआ इलाके के गाँव नगरिया मोड़ में दबंग व्यक्ति ने 72 वर्षीय वृद्ध महिला के मकान में भरे भूसे में आग लगा दी और एलानियाँ धमकी देकर मौके से भाग गया, वृद्धा के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने जैसे तैसे आग बुझाई, आरोप हैं कि पीड़िता प्रेमवती थाना पिलुआ गईं तो दरोगा अनिल यादव ने तहरीर बोलकर लिखवा कर ले ली, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं की वृद्धा प्रेमवती का आरोप हैं कि नामजद सतेंद्र ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता को पर गालियां दी और आग लगाकर जान से मारने की धमकी दी, भयभीत पीड़िता आज एसएसपी कार्यालय आई और अपनी पीड़ा सुनाकर कार्यवाई की गुहार लगाई, पीड़िता प्रेमवती के अनुसार जनपद पुलिस मुखिया ने न सिर्फ कार्यवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिये बल्कि जातिवादी दरोगा को कड़ी लताड़ भी लगाई।