
ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सभी मस्जिदों में हर रोज अगले 7 दिनों तक दुआ करने और जुमे की नमाज के दिन आतंकवाद के खिलाफ मुहिम चलाने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नही होता है, इसलिए किसी भी आतंकी की मौत के बाद उसके जनाजे की नमाज न पढ़ी जाए और कब्र के लिए भी जगह न दी जाए, क्योंकि आतंकी शैतान होता है और शैतान की मौत के बाद भी वैसा ही व्यवहार करना चाहिए.