आइरा द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया , पांच सूत्रीय ज्ञापन।


कासगंज,आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन ( आइरा) की शाखा कासगंज की ओर से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी मेघा रुपम को सौंपा गया।
इस ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था , पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे न लिखें जाने , पत्रकारों को स्थानीय पुलिस , प्रशासन द्वारा सहयोग , पत्रकारों को मुफ्त इलाज , मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को परिवहन विभाग की बसों में फ्रिरी यात्रा तथा सीतापुर में शहीद हुए पत्रकार के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई।
संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल दीक्षित ने कहा कि पत्रकारों का यदि कहीं शोषण होता है तो आइरा संगठन की ओर से उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से सचिन उपाध्याय , अजीत पचौरी , शुभम् दुबे , योगेन्द्र निर्भय ,रवि श्रोत्रिय ,च ई बाबू , मनोज पाराशर ,सोनू दुबे , संजय चौधरी , देवेन्द्र राजपूत , पंकज पाराशरी ,राजा सक्सेना ,श्री भगवान पाराशर , विपिन यादव , मुकेश यादव , राधेश्याम यादव , सुबोध माहेश्वरी , देवेन्द्र यादव , सौरभ माहेश्वरी , अजीत कुमार , अश्विनी मेहरे आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks