, झारखंड गिरिडीह

आज दिनांक 22/04/2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह के प्रांगण में पृथ्वी दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। इसका उदघाटन विद्यालय चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा एवं प्राचार्या डॉ० सोनी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने ब्लू डे मनाया जिसमें जल संरक्षण के महत्व को विभिन्न कार्य-कलापों के द्वारा संदेश दिया। छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों ने नीले परिधान में सजकर एवं विभिन्न क्रिया-कलापों द्वारा सभी को आकर्षित किया।
सिनियर छात्र-छात्राओं ने पेड़ लगाकर, सफाई अभियान चलाकर आयोजन को सफल बनाया। बच्चों ने इस अवसर पर यह दिखाने का प्रयास किया कि एकल उपयोग प्लास्टिक और अन्य गैर बायोग्रेडेबल सामग्री का अत्यधिक उपयोग प्रदूषण में एक बड़ा योगदानकर्ता है।
विद्यालय प्राचार्या डॉ० सोनी तिवारी ने बच्चों को समझाया कि पृथ्वी दिवस जो हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देशय पर्यावरण संरक्षण और सतत विकाश के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह जलवायु परिवर्तन प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं के समाधान को उजागर करता है और हम सबों को, पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य विकाश सिन्हा और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा है।