22 अप्रैल को होगा मुख्यमन्त्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी०एम० युवा योजना) की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक मारहरा में

एटा उपायुक्त उद्योग प्रेमकान्त ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद के 1700 नये युवक युवतियों को स्वंय कें रोजगार से जोड कर जनपद नए सूक्ष्म उद्यमो कि स्थापना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने हेतु उ०प्र० सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी०एम०युवा) की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 22अप्रैल 2025 को अपरान्हन 12 बजे खण्ड विकास भारहरा के सभागार में किया जा रहा है।
उक्त कार्यशला में विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों, रोजगार से जुडे कार्मिकों एवं पात्र युवा आवेदकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त दिनांक को सी०एम० युवा उद्यमी विकास अभियान कार्यशाला में समय से प्रतिभाग कर योजना का लाभ उठायें तथा प्रदेश जनपद के औद्योगिक विकास में भागीदार बनें ।