महिलाओं के प्रति हिंसा जैसे गम्भीर विषयों पर जागरूकता बढाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित

एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में “ऑपरेशन जागृति फेज-4.0” अभियान के अन्तर्गत महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं महिलाओं के प्रति हिंसा जैसे गम्भीर विषयों पर जागरूकता बढाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर पंपलेट वितरित करते हुए छात्र/ छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक। आज दिनांक 21.04.2025 को श्रीमान एडीजी महोदया आगरा जोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा चलाए जा रहे *"ऑपरेशन जागृति फेज- 4.0"* अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्र में *1.थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत शीतलपुर 2.थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर घनश्याम 3.थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत जीशखपुर 4.थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत एस0पी0एस0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला ख्याली ,ग्राम पंचायत बुरहानाद 5.थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत मुउद्दिनपुर 6.थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत जनता इंटर कालेज 7.थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत महेश चंद्र लौंग श्री देवी उ0मा0वि0 अरेरा खटौटा, ग्राम पंचायत सामंत खेड़ा 8.थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत एम0जी0एम0 इंटर कॉलेज, ग्राम पंचायत साथ नवीपुर 9.थाना सकरौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत करथनी 10.थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज अलीगंज, ग्राम पंचायत बछौरा गंग 11.थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत चौधरी बदन सिंह इंटर कॉलेज रेवाड़ी, ग्राम पंचायत कावर , 12.थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत राजकीय उ0मा0वि0 लालपुर जहांगीराबाद, श्री मुलायम सिंह उ0मा0विद्यालय जैथरा, ग्राम पंचायत कूल्हापुर बुजुर्ग 13.थाना जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत नगला उम्मेद 14. थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत श्री किशन लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निधौली खुर्द,ग्राम पंचायत जीशखपर सानी 15.थाना नयागांव क्षेत्रांतर्गत श्री भूमिराज इंटर कॉलेज लाडमपुर कटारा,ग्राम पंचायत नवार 16.थाना राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत जहान नगर 17.थाना निधौली कलां क्षेत्रांतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहबाजपुर,ग्राम पंचायत पवड़ा 18. थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत श्री कृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सोहर, ग्राम पंचायत ज्यूरी* में ऑपरेशन जागृति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति हिंसा, झूठे मुकदमे, नवयुवकों/नवयुवतियों का घर से चले जाना, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, पारिवारिक विघटन महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक असमानता जैसे गम्भीर विषयों पर जागरूकता बढाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत छात्र/छात्राओं व महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 व साथ ही साथ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे के बुरे प्रभावों के बारे में समझाना और नशे से होने वाले कुप्रभावों के बारे में जागरूक करना व नशा मुक्ति केंद्र हेल्पलाइन - 14416 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks