
धनबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने समाचार और फोटो ले रहे छायाकार पत्रकारों से की मारपीट कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष पत्रकारों से मांग रहे हैं माफ़ी।
झारखंड, धनबाद।
धनबाद में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों , और छायाकार पर हुआ हमला । घटना में धनबाद के दैनिक जागरण के फोटोग्राफर मो शाहिद को नाक में गंभीर चोटें आई है उनका इलाज धनबाद सदर अस्पताल में कराया गया ।
मिडिया कर्मियों पर हमला तब हुआ जब
नेशनल हेराल्ड मामले में( ED ) ई डी का विरोध करने कांग्रेसी इकट्ठा हुए थे । जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक से आयकर गोलंबर तक मार्च करने के बाद वापस जब तमाम कांग्रेसी रणधीर वर्मा चौक पहुंचे तो आपस में किसी बात को लेकर मारपीट करने लगे । इसी बीच जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी के बेटे और भाइयों ने लड़ते-लड़ते देखा कि फोटोग्राफर और अन्य मीडिया कर्मी उनका फोटो वीडियो फुटेज बना रहे हैं तो आपस में लड़ना छोड़कर मीडिया कर्मियों पर टूट पड़े और उनके साथ लाठी डंडे और रॉड से मारपीट की। घटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर शाहिद को लोहे छड़ से नाक में मारा और उनका कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया गया । महासचिव अजय प्रसाद,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरापर्सन संजय एवं अन्य पत्रकारों का मोबाइल छीन लिया गया जान से मारने की धमकी भी दी गयी। बाद में जब पत्रकारों ने जोरदार विरोध किया तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए ।घटना की सूचना धनबाद सदर थाने को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने पत्रकारों का बयान दर्ज किया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस बीच धनबाद प्रेस क्लब की आपात बैठक अध्यक्ष संजीव झा के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें आगे होने वाले आंदोलन के रणनीति पर विचार किया जाएगा ।
वहीं धनबाद में पत्रकारों और छायाकार पर हुए हमले को लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने एक बैठक कर सरकार एवं प्रशासन से हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा देश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर हो रहे हमला घोर शर्मनाक और कुठाराघात है। पत्रकार, छायाकार जब भी सच्चाई को उजागर करना चाहते हैं तब तब वैसे पत्रकारों , छायाकारों पर हमला और हत्यायें जैसी जधन्य अपराध किया जाता है। पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमले को लेकर पत्रकार सुरक्षा हेतु सरकार और प्रशासन को अविलंब ध्यान देते हुए कदम उठाना चाहिए। बैठक में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राज कुमार शर्मा, नारायण मुंडा,उमा शर्मा,आर के सुमन, इत्यादि लोग उपस्थित थे। सभी ने पत्रकारों, छायाकारों पर हो रहे हमले को लेकर घोर निन्दा किया और पत्रकारों के सुरक्षा हेतु सरकार एवं प्रशासन से अविलंब मांग किया है।