कोरोना काल के चलते मानस मंच पर नही होगा रामलीला मंचन

कोरोना काल के चलते मानस मंच पर नही होगा रामलीला मंचन
फर्रुखाबाद
कोरोना काल के चलते वर्तमान समय में मानस मंच पर रामलिया का आयोजन नही किया जायेगा| इसके साथ ही रामलीला की कार्यकारणी भी यथास्थिति रखी जायेगी|
रविवार को शहर के लोहाई रोड़ स्थित भारतीय कालेज में श्री आदर्श रामलीला मंडल की बैठक का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ नें की| बैठक में पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया|जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रामलीला कमेटी की यथा स्थिति रखी जाए|
बैठक में कहा गया कि कोरोना काल चलते इस बार मानस मंच पर लीला मंचन नही होगा| यदि जिला प्रशासन अनुमति देगा तो रामलीला कमेटी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लीला मंचन के लिए तैयार है| यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सार्वजनिक चंदा भी नही होगा| रामलीला के सभी सहयोगी एवं कमेटी के सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न किया जायेगा|
विगत 51 वर्षो से रामलीला में अभिनय करने वाले स्वर्गीय संतोष दीक्षित , जीवन ;लाल शुक्ल के कलात्मक योगदान को याद किया गया| उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी| इस दौरान मनोज मिश्रा, अनूप गुप्ता, कौशल किशोर दुबे, अखिलेश वाजपेयी, नरेंद्र नाथ मिश्रा, अरविन्द दीक्षित, कमल किशोर मिश्रा, अनुज दीक्षित आदि रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks