
एटा ! आज सोमवार को अंबेडकर नगर आगरा रोड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सुशील कुमार विभाग संगठन मंत्री विहिप ने बताया विश्व हिन्दू परिषद् सामाजिक समरसता दिवस के रूप में 14 अप्रैल को भीमराव राव अंबेडकर जयंती मनाती है। छुआछूत व ऊंच नीच एवं सभी प्रकार के भेदभाव से समाज को बाहर निकाल कर सभी लोगों को सामाजिक समरसता से जोड़ने जैसी महान विचारधारा के महापुरुष की जयंती पर हम सब उनको सादर नमन करते हैं। शिवांग गुप्ता जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद् ने कहा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती का शुभ दिन है।सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु भारतीय संविधान की रचना करने वाले, देश में समान अधिकार और सामाजिक न्याय हेतु बाबा साहब अजीवन समर्पित रहे। सुनील चौहान सामाजिक समरसता प्रमुख सहित दिव्यम चौहान बजरंग दल, कुलदीप गौतम, आरुष, हर्षित, दिलीप कुमार, प्रांजल, अभिषेक जाटव आदि ने भी बाबा साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।