
अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया संगोष्ठी का किया आयोजन, एसएसपी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान को किया याद

एटा ! आज सोमवार को संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब को नमन करते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।
एसएसपी द्वारा बताया गया कि डॉ. अंबेडकर न सिर्फ स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने, बल्कि उन्होंने भारत का संविधान भी तैयार किया, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया गया। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे शिक्षा, आत्मसम्मान और संविधान के मूल्यों को अपनाएं। इसी क्रम में बच्चों की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री कीर्तिका सिंह, तथा प्रतिसार निरीक्षक किशनलाल गौतम सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा पुलिस परिवार की महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।