
नई दिल्ली।
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है. हर साल 14 अप्रैल को देशभर में उनकी जयंती ‘अंबेडकर जयंती’ के रूप में मनाई जाती है. 1891 में मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. अंबेडकर एक न्यायविद्, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे.
वे उस संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष थे, जिसने भारत का संविधान तैयार किया. डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया. उन्होंने अंततः 1956 में बौद्ध धर्म अपना लिया और लाखों अनुयायियों को भी प्रेरित किया. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से सभी साथियों को प्रेरणादयी शुभकामनाएं .