
एटा
आठ घंटे बिजली गुल, गर्मी से परेसान रहे लोग
◾विद्युत अधिकारियों ने मेंटीनेंस कार्य को कटौती की वजह बताया
◾शहर में 1 माह से लो-वोल्टेज बनी बड़ी समस्या
◾सबसे अधिक समस्या महिला थाना पॉवर हाउस से
◾फोन पर समस्या बताने पर मिलता है अस्वासन
◾नही हो रहा लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान
◾क्षेत्र के विद्युत अभियंताओं का कहना कि उच्चाधिकारी नही सुनते हैं बात
◾प्रतिदिन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज से खराब हो रहे हैं विद्युत उपकरण
◾लो- वोल्टेज से बनी हुई है ट्रिपिंग की समस्या
◾जहां एक ओर निर्वाद विद्युत देने के प्रदेश सरकार के आदेश हैं, वहीं विभाग के उच्चाधिकारी रोस्टिंग करने के अधिनस्तो को देते हैं आदेश
◾लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा
◾शनिवार को शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती, विजय नगर, एमपी नगर, गढी लवायन, होली मोहल्ला, पटियाली गेट, ठंडी सडक, कटरा मोहल्ला, रामलीला मढी, पुलिया शर्की, पुलिया गर्वी, सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली सुबह दस से शाम पांच बजे तक लगातार आठ घंटों तक बाधित बनी रही
घरों पर मौजूद बुजुर्गो, बच्चों एवं महिलाओं को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी
◾लोग विद्युत अधिकारियों एवं बिजली कंट्रोल रुम पर फोन कर बिजली न आने का कारण पूंछने को फोन करते रहे
◾उसके बाद भी बिजली कर्मचारी, अधिकारी उपभोक्ताओं को कोई माकूल जबाव नहीं दिया।