
एटा।कल 7 सितंबर 2020 को किसान समस्याओं के निदान हेतु जलेसर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगाकल दिनांक 7 सितंबर 2020 को प्रातः 9:30 एटा मुख्यालय से अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अवागढ़ के लिए निकलेंगे तत्पश्चात अवागढ़ कार्यालय पर 10:00 बजे पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ अवागढ़ कार्यालय से जलेसर तहसील के लिए प्रस्थान करेंगे जलेसर तहसील में पहुंचने के पश्चात तहसील का घेराव कर प्रदर्शन करने के उपरांत किसानों के लंबित एवं वर्तमान समस्याओं के समाधान हेतु जिला अधिकारी एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को ज्ञापन सौंप तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा अखिल भारतीय किसान यूनियन के सभी ब्लॉक, तहसील, जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा किसान साथियों से अनुरोध किया जाता है कि कल प्रातः 10:00 बजे अवागढ़ स्थित कार्यालय पर समय से पहुंचकर उक्त प्रदर्शन को सफल बनाकर किसान की आवाज को मजबूत बनाएं साथ ही सभी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के पत्रकार साथियों से अनुरोध है राष्ट्रहित में किसान की आवाज को बुलंद कराने में सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश सहित देश के प्रत्येक प्रदेश के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि कल के जलेसर प्रदर्शन पर अपनी एक नजर रखें शासन प्रशासन किसानों की आवाज को नहीं सुनता है या अभद्रता करता है तो पूरे देश में सड़क पर उतरने से कोताही ना बरतें ईट का जवाब पत्थर से देने का काम करें अन्यथा शासन प्रशासन के गलत मंसूबे किसान मजदूर को तबाह कर देंगे।
अतः सभी सहयोगियों से निवेदन है कि इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर कर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में सहयोग करें।