मानता हूं शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता

आगरा।1जुलाई 1986 भदावर विद्या मंदिर डिग्री कालेज में संस्थापक प्राचार्य श्री बनबारी लाल तिवारी ने अपने विदाई संबोधन में कहा आप सभी गलत बोल रहे हैं शिक्षक 60 पर रिटायर हो गया । मैं मानता हूं शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता । उसके बढ़ते उम्र से अभ्यास देने के क्रम को बांधने का जो प्रयास किया जाता है वह उसे दुविधा में डालता है मगर मैं तो अभ्यास करता हूँ आप सभी के बीच मैं ऐसे ही नियमित आऊंगा ।
और उन्होंने जनवरी 97 तक नियमित उस नीम के पेड़ के नीचे आना बंद नहीं किया जो इंटर सेक्शन व डिग्री सेक्शन के मध्य सड़क पार था । कई बार शिक्षकों ने ओफिस में बैठने के लिए कहा तो वो ये कहके टाल देते मेरे छात्र यहीं आ जाते हैं । बाकी विद्यालयों की साफ सफाई व नियमितता की जानकारी लोहरे व गिरधारी जगन्नाथ रमेश से मिलती रहती है । हमें उन सबके बच्चे पढ़ाने हैं जो हमारे सहयोगी हैं ।
ऐसे शिक्षक को आदर्श की श्रेणी में आज भी लोग रखेंगे क्या जो बीमार छात्र के लिए दवा साबित होता था । कई बातें कई चर्चाएं क्षेत्र में उनके व्यक्तिव व कृतित्व को लेकर होती हैं आओ हम शिक्षक दिवस पर उन्हें नमन कर उनके सिद्धान्तों को प्रतिपादित करें

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks