
मुजफ्फरनगर:-देवबंद के रहने
वाले कश्यप मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों ने सनातन धर्म में वापसी की है। चोग साधना यशवीर चपरा में उन्होंने शुद्धीकरण गज्ञ में आहुतियां देकर सनातन संस्कृति को सर्वश्रेष्ठ बताया। साथ ही कहा कि पूर्वजों पर इस्लामिक अत्याचार हुए। अब घर वापसी से खुशी हो रही है। योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने बताया कि सहारनपुर जिले के कस्बा देवबंद के रहने वाली मुस्लिम कश्यप राजकुमारी कश्यप (फैमिदा) समेत तीन बहनों ने 50 साल पहले किसी कारणवश इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। उक्त परिवार ने सनातन धर्म में वापसी की इच्छा जताई थी। इसी के चलते गुरुवार को परिवार ने बघरा स्थित आश्रम में आकर सनातन धर्म में वापसी की। उसके लिए मंत्रोच्चारण के साथ शुद्धीकरण यज्ञ संपन्न कराया गया। परिवार की मुखिया राजकुमारी कश्यप के अलावा उनके पुत्र ब्रजेश, पुत्रवधू कविता, पौत्र अमित समेत पांच बच्चे भी शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमारे पूर्वज हिंदू थे और तत्कालीन परिस्थितियों के चलते इस्लाम धर्म स्वीकार करना पड़ा था। ईद के बाद सनातन संस्कृति को अपनाने का संकल्प लिया था। सभी सदस्यों ने मुस्लिम नाम त्याग कर हिंदू नाम रख लिए हैं।