
अवैध रुप से संचालित 08 ई-रिक्शा के विरुद्ध की गई कार्यवाही एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 74 वाहनों का चालान कर वसूला गया 1,10,500 रुपये का सम्मन शुल्क
एटा ! शासन की मंशानुरूप अपंजीकृत एवं अवैध रुप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध दिनांक 01.04.2025 से 30.04.2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा आज बुधवार को जनपद एटा में बिना लाइसेंस, बिना चेसिस तथा बिना फिटनेस वाले कुल 08 ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही चैकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने, ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा मोडिफाइड साइलेंसर/वाहनों सहित कुल 74 वाहनों के चालान कर 1,10,500 रुपये सम्मन शुल्क किया गया।