
एटा ! जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आज बुधवार को एक अभियुक्त आशु पुत्र श्रीचन्द निवासी नगला बरी थाना रिजोर को ग्राम गिलोंजिया के पास बने प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 04.45 बजे एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में मु0अ0सं0:- 58/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।