
जनपद मथुरा के गोवर्धन चौराहा स्थित होटल मुकुंद रिसॉर्ट में जेवी ग्रीन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई जगराम सिंह यादव के द्वारा आयोजित पर्यावरण होली मिलन समारोह में बाबा बालक नाथ पूर्व सांसद अलवर एवं विधायक तिजारा राजस्थान – कुलाधिपति बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक तथा लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार सिंह जी अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री आदि ने संयुक्त रूप से उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर जल संरक्षण करने का संदेश दिया।