एटा जनपद में तैनाता एसओजी प्रभारी की पत्नी के आरोप सुन हैरान रह जाएंगे

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में तैनाता एसओजी प्रभारी की पत्नी के आरोप सुन हैरान रह जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि दरोगा पति लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई करता है। इतने से उसका मन नहीं भरा तो इसके बाद उसे घर से निकाल दियाहै। अब उसे साथ रखने के लिए भी तैयार नहीं है। उसे केस में फंसाने की धमकी देता है।

पीड़िता 11 साल की बेटी के साथ न्याय की गुहार लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पति का नाम श्रवण कुमार निगम हैं, जो वर्तमान में एटा एसओजी के प्रभारी हैं। उसने बताया कि पति ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। 11 साल की बेटी के साथ वो दर-दर की ठोंकरे खाने के लिए मजबूर है। इतना ही नहीं पति उसे वर्दी की धोंस देकर फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी देते हैं।

 एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में पति ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत की, तो पति को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद पति को फिर से बहाल कर दिया गया ? इसके बाद से पति ने उसका फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले में अभी विभागीय अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks